
0 Bookmarks 11 Reads0 Likes
चलो एक खेल खेलते हैं
लौटते हैं अपने युवा दिनों की तरफ़
और चकमा देने वाली चीज़ों को इकठ्ठा करते हैं
इस तरह कि उन्हें अपने होने पर
शर्म से लाल न होना पड़े
नापते हैं हॉस्टल से तुम्हारे घर की दूरी
और सड़क को क़तई पता नहीं लगने देते हैं कि हम
उसकी स्मृतियों में सूरज के नखरे और
चन्द्रमा के पैरों की आहट
इस तरह रख रहे हैं कि
कोई निशान तक दिखाई न दे
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments