इस व्यवस्था की ऐसी की तैसी's image
NaN min

इस व्यवस्था की ऐसी की तैसी

डॉ.  महेश आलोकडॉ. महेश आलोक
0 Bookmarks 19 Reads0 Likes

वह चुपचाप चली जा रही है
राष्ट्रीय राजमार्ग पर


पसीने से लथपथ उसका शरीर अभी इतना जीवित है
कि हवा भी डर रही है
कि हल्का सा झोंका भी उसकी जिजीविषा को
भंग न कर दे


हवा का शरीर भी ढीला पड़ गया है    


वह लगभग निर्लिप्त हो गई है उसे भूख नहीं लगती
बच्चे को लगती है। पैरों के छालों से उसे दुख नहीं होता
बच्चा कराहता है और तभी सड़क के हृदय के दरकने
की आवाज़ आती है जिसकी गूँज से

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts