जीवन रूपी चाय!'s image
NaN min

जीवन रूपी चाय!

डॉ.  माध्वी बोरसेडॉ. माध्वी बोरसे
0 Bookmarks 17 Reads0 Likes

बचपन हमारा, सफ़ेद दूध जैसा,
ज़िंदगी ने लगाया, उबाल यह कैसा,
क्यों ना, ज़िंदगी को एक स्वादिष्ट चाय बनाएँ,
इसकी ख़ुशबू से, जीवन को महकाएँ!
 
ना कोई जल्दबाज़ी, ना बहुत देरी,
धीमी आँच पर चाय, बने और सुनहरी,
छान ले हर एक व्यक्ति,
आलोचना रूपी चाय पत्ती!
 
थोड़ी सी मिश्री, हमारी मुस्कान,
रखें हमेशा, इलायची सी पहचान,
अदरक और लौंग सा, हमारा ताप,
थोड़ा सा स्वाद, बाक़ी छानकर निकाल लें

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts