वक़्त इतना बदल जायेगा भान नहीं था's image
NaN min

वक़्त इतना बदल जायेगा भान नहीं था

डॉ.  ललिता यादवडॉ. ललिता यादव
0 Bookmarks 48 Reads0 Likes

कुछ ऐसा हो जायेगा 
अनुमान नहीं था
वक़्त इतना बदल जायेगा 
भान नहीं था

मेरे बिना कटती नहीं थी 
जिनकी जिंदगी
वे ही किनारा कर लेंगे 
अनुमान नहीं था

वक़्त ने मुझसे आँख मिचौली 
क्या कर ली
नक़ाब इस तरह खुल जायेगा 
अंदाज़ नहीं था

अच्छा ही हुआ जो वक़्त 
ने सीखा दिया
वरना जीवन का ये सबक 
आसान नहीं था

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts