
0 Bookmarks 57 Reads0 Likes
मैंने कविता लिखनी चाही
एक घर पे―
एक ही छत के नीचे
बँटा हुआ एक घर
कितने ही कट-
घरों में विभाजित,
सब में पृथक्-
पृथक् चूल्हा,
चूल्हे से उठता धुँआ
सब क-ट-घ-रों में फैल रहा,
धुँए में कुछ भी
साफ़ नहीं दीख पड़ रहा . . .
धुँआ हटे
तो कविता बने . . .
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments