अल्पदृष्टि's image
0 Bookmarks 58 Reads0 Likes

मानसून का सघन शून्य,
आर्द्र अश्माएँ,
धरा की ओर 
लुपलुपाता, आँख मिचकाता सूर्य,
धुँधकार में धँसता―शिमला।
 
मैं
खड़ा ऐकिक
नगर के नुक्कड़ से
देखता हूँ ताज़ा―
ताज़ा धुँधेरी―
उमड़ती घुमड़ती हुई
घाटी की दरारों में से,
परिवेश का आच्छादन करती,
प्रत्येक वस्तु को ढाँपती;
 
बचा रहता हूँ मैं
मेरी एकलता में
एकमात्र मैं
अस्तित्व में,
एक हस्ती 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts