
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes
यह सच है
कि उच्च शिक्षा प्राप्त पढ़ा-लिखा
प्रौढ़ हूँ, बेरोज़गार हूँ
यह बात
सत्ता और सियासत के लिए मामूली है
मत पेटिका में पड़े अपने मतपत्र की ही तरह
गाँव के मुखिया से लेकर
देश के मुखिया तक के लिए अभी तक गौण हूँ।
रोज़ाना
काम की तलाश में निकलता हूँ
दैनिक मज़दूरी का मिलना
इतना भी आसान नहीं होता, जितना
खाते-पीते घरों के लोग समझते हैं या फिर
देश समझता है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments