वो धोती–पगड़ी वाला's image
NaN min

वो धोती–पगड़ी वाला

डॉ.  कविता भट्टडॉ. कविता भट्ट
0 Bookmarks 51 Reads0 Likes

निरन्तर गतिशील जीवन, अब लड़खड़ाने लगा।
मात्र दो निवाले को, संघर्ष, मुँह की खाने, की खाने लगा।
चमचमाते रजत अंश नहीं, पसीने के रक्त बिन्दु हैं।
लुढ़क आए कपोलों पर, दु:ख भरे जो सिन्धु हैं।

वातानुकूलन में मदभरे प्यालों को– पीने वाले।
मोल मेरे श्रम का क्या जानो? तुम महलों में जीने वाले।
सभी को जीवन दान किया, मौन– हल ही खींचा सदा।
अपनी भी रोटी न मिली, दरिद्र मैं, अभावों में जीवन कटा।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts