मन्दिर के दिये -सा's image
NaN min

मन्दिर के दिये -सा

डॉ.  कविता भट्टडॉ. कविता भट्ट
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

विदाई में तेरे चेहरे की सलवटें
मुझे सताए जैसे बेघर को गर्म लू।


तू रो न सका, मेरे आँसू न रुके, 
पहाड़ी घाटी में उदास नदी-सा तू।


छोड़ रहा था चुन्नी, काँपते हाथों से,
सुना था, पुरुष लौह स्तम्भ हैं हूबहू।


तेरे मन के कोने मैंने भी रौशन किए,
मेरी नज़र में मन्दिर के दिये -सा तू।


चार क़दम में कई जीवन

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts