आख़िरी बुज़ुर्ग's image
NaN min

आख़िरी बुज़ुर्ग

डॉ.  कविता भट्टडॉ. कविता भट्ट
0 Bookmarks 47 Reads0 Likes

आज हो रहा गाँव की
नवनिर्मित रोड का उद्घाटन
वहाँ अकेले रह रहा आख़िरी बुज़ुर्ग
गाँव छोड़ रहा है
अनमना होकर
किन्तु समाप्त नहीं होता
हरे- भरे वृक्ष-खेतों का मोह
मटके का पानी,
मिट्टी की सौंधी महक
ठण्डी हवाएँ, फूलों की महक
नहीं है ख़ुश, गहरे दुःख में है
फिर भी जा रहा है दूर शहर
बहू-बेटे के साथ की ख़ातिर।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts