तकलीफ़'s image
0 Bookmarks 48 Reads0 Likes

दुनिया में छः अरब लोग हो गए हैं
इसकी भी मुझको तकलीफ़ है
बढ़े हुए लोगों में एक मैं भी हूँ
इसकी भी मुझको तकलीफ़ है
पेड़ नहीं रहे दूर-दूर तक
इसकी भी मुझको तकलीफ़ है
मैंने खुद किसको छाँह दी?
इसकी भी मुझको तकलीफ़ है
लोगों को रोटी नसीब नहीं
इसकी भी मुझको तकलीफ़ है
मेरी रोटी में घी भी शरीक है
इसकी भी मुझको तकलीफ़ है
सरे आम हत्याएँ होती हैं
इसकी भी मुझको तकलीफ़ है

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts