गैया's image
0 Bookmarks 101 Reads0 Likes

तुम्हारी हरियाली
हथिया ली हमने
छोड़ दिया तुमको सड़कों
पर
कूड़ा अखबार प्लास्टिक
चबाने को।

 

चूस लिया गोरस
तुम्हारा, वत्स
काम आ गया
क्रोम का जूता बनाने में।

 

जीभ के गुलाम हम
स्वाद के वास्ते या मारे लोभ के
वारा न्यारा कर आए
तुम्हारा,
किसी कत्लगाह में आधी रात को।<

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts