
0 Bookmarks 50 Reads0 Likes
बज़ाहिर और दिन ख़ाली उठेगी
मगर वो ईद में जल्दी उठेगी
चलो जल्दी चलें अपने घरों को
अभी बस शाम में आँधी उठेगी
ज़माना कब तलक दुश्मन बनेगा
कहाँ तक प्यार की अर्थी उठेगी
रहेगी फिर वही नफ़रत यहाँ पर
सियासी जब कहीं बोली उठेगी
कई दिल टूट जाएँगे यहाँ पर
यहीं जब बीच से डोली उठेगी
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments