
0 Bookmarks 15 Reads0 Likes
हमारे जितने हैं रिश्ते उदास रहते हैं
मैं फूल हूँ मेरे पत्ते उदास रहते हैं
हमारी नस्ल को ये कैसी बदगुमानी है
ज़रा सी बात पे बेटे उदास रहते हैं
वो सारी उनकी शिकायत हमीं से रहती है
भला ये क्यों मेरे बच्चे उदास रहते हैं
उसे पता ही नहीं है कि कौन अपना है
यही है डर कि परिंदे उदास रहते हैं
कभी तो आके मेरी उस गली को देखो भी
जो तुम नहीं तो दरीचे उदास रहते हैं <
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments