फिरती है's image
0 Bookmarks 21 Reads0 Likes

मार डालेगी वो ज़ंज़ीर लिए फिरती है 
एक लड़की मेरी तस्वीर लिए फिरती है 
 
जिसकी चाहत थी हर इक चीज़ मिली है उसको 
हाथ में ख़्वाब की ताबीर लिए फिरती है 
 
हो जो मुमकिन तो बचाकर रखो अपनी बाँहें 
ये सियासत अभी शमशीर लिए फिरती है 
 
जिसका चाहे वो नशेमन को उड़ा कर रख दे 
ये हवा बाप की जागीर लिए फिरती है 
 
शहर के मोड़ पे बैठा है कलंदर अब तक 
एक दुआ है अभी तासीर लिए फिरती है 
 
हर क़दम पर नई उलझन है मुसीबत है खड़ी 
ज़िन्दगी कितनी गिरहगीर लिए फिरती है 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts