नया साल's image
0 Bookmarks 55 Reads0 Likes

नया साल का भी हो आना मुबारक
जो गुज़रा है वो भी ज़माना मुबारक
ग़ज़ल-गीत तब हो सुनाना मुबारक
बदल जाए जब यह ज़माना मुबारक
कहानी मुबारक फ़साना मुबारक
मिले सबको जब यह ठिकाना मुबारक
हर इक साल आना और जाना मुबारक
मगर वो तुम्हारा बहाना मुबारक
चलो साथ पीना और खाना मुबारक
हमें फिर नज़र से गिराना मुबारक
वो वादे मगर वो निभाना मुबारक
शहर में तेरा आबोदाना मुबारक
मेरा सबसे हँसना हँसाना मुबारक
तुम्हारा है फ़न दिल जलाना मुबारक
हो अपना पराया बेगाना मुबारक
नए साल का आना-जाना मुबारक

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts