किताब देना's image
0 Bookmarks 77 Reads0 Likes

मुख़ालफ़त का जवाब देना 
सही नहीं है हिसाब देना 
 
नहीं है तुमसे कोई भी रिश्ता 
चलो हमारी किताब देना 
 
तुम्हारी नीयत मैं जनता हूँ 
कभी न मुझको गुलाब देना 
 
वही तुम्हारी भी असलियत है 
गुनाह करना शराब देना 
 
अभी से उड़ने पे ऐसी बंदिश 
अभी से माँ का नक़ाब देना 
 
न शायरी में ये कर सका मैं 
ग़ज़ल सुनाकर अज़ाब देना

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts