खिलने लगे हैं's image
0 Bookmarks 40 Reads0 Likes

ख़ूबसूरत ये समां है 
फूल भी खिलने लगे हैं 
बादल उड़कर गगन से 
किस तरह मिलने लगे हैं 
 
हैं यहाँ पर एक नदी भी 
दौड़ती ही जा रही है 
मत रुको पग पर कभी तुम 
ये हमें बतला रही है 
 
आ गया है एक जुगनू 
आसमां पर यों चमकने 
जैसे कोई हो सितारा 
आ गया हो साथ चलने 
 
ये हवा जो बह रही है 
गंध है चंदन की इसमें 
छुईमुई लग रही है 
देखकर कचनार जिसमें 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts