
0 Bookmarks 18 Reads0 Likes
वो लड़की घर पे कैसे आ गई है
शिकन बिस्तर पे कैसे आ गई है
कभी जो प्यार ही बस चाहती थी
वो अब ज़ेवर पे कैसे आ गई है
ज़रा सी बात हो जाती है घर में
ये तू खंजर पे कैसे आ गई है
यहाँ हर बूँद इससे है परेशां
नदी पत्थर पे कैसे आ गई है
मोहब्बत मिट गई दुनिया से आख़िर
सियासत सर पे कैसे आ गई है
मुझे बदनाम करने पर तुली है
वो फिर छप्पर पे कैसे आ गई है
ग़ज़ल पनघट पे शरमाती थी कल तक
वो अब शावर पे कैसे आ गई है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments