
0 Bookmarks 40 Reads0 Likes
जनाज़े जा रहे हैं डोलियों से
कि वो मारी गईं हैं गोलियों से
अगर वो लोग भी शादी करेंगी
कहेंगी कुछ न वो हमजोलियों से
अदालत भी खड़ी तकती रहेगी
वो मुझको मार देगा बोलियों से
अमीरे शहर से परहेज़ करना
जो चाहो मांग लेना झोलियों से
बड़े दिन बाद ये मुमक़िन हुआ है
ग़ज़ल निकली है अब अठखेलियों से
समझ अब मैं गई हूँ अपनी ताक़त
निकल जाऊँगी अब मैं बेड़ियों से
रगड़ कर बढ़ रहा हूँ हौसला है
पहुंच जाऊंगा ज़ख़्मी एड़ियों से
मैं घर से जा रही अल्लाह हाफ़िज़
बचा लेना हमें तुम भेड़ियों से
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments