न जाने क्या होगा's image
NaN min

न जाने क्या होगा

डॉ.  जगदीश व्योमडॉ. जगदीश व्योम
0 Bookmarks 47 Reads0 Likes

सिमट गई
सूरज के रिश्तेदारों तक ही धूप
न जाने क्या होगा 
घर में लगे उकसने काँटे
कौन किसी का क्रंदन बाँटे
अंधियारा है गली गली 
गुमनाम हो गई धूप
न जाने क्या होगा
काल चक्र रट रहा ककहरा
गूँगा वाचक, श्रोता बहरा
तौल रहे तुम, बैठ-
तराजू से दुपहर की धूप
न जाने क्या होगा
कंपित सागर डरी दिशाएँ
भटकी भटकी सी प्रतिभाएँ
चली ओढ़ कर अंधकार की
अजब ओढ़न

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts