
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes
चाहूँगा मैं फूलों से बन पराग बिछ जाना
कलियों से थिरकन को लेकर पत्तों सा हिल जाना
उड़ता जाऊँ नील गगन में मन की यह अभिलाषा
माटी से जुड़कर बुझ पाए मन की गहन पिपासा
पतझड़ और तपन आकर भी गीत ऐसा गा जाए
स्वर कोयल का राग भ्रमर का जीवन गीत सुनाए
काँटे समझ भले ही अपने अन्त समय तज जायें
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments