
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes
तिस्ता की
पवित्र ठंडी धार के बीच
चुने हुए
कुछ चमकदार पत्थर
तुमने चुपचाप
जाने कब
मेरे लैपटॉप बैग में रख दिया था।
जिन्हें
अब जब भी देखता हूँ
तो लगता है कि
मेरा प्रेम
एक चमकदार
पत्थर ही तो था
जिसे अपनी पवित्र धारा से
निकालकर चुपचाप
तुमने
किनारे कर दिया था।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments