
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes
बुढ़ापा, तेरा जाल बहुत बलिष्ठ ही नहीं
अकाट्य और विस्तृत भी है,
कौन सी छोटी या, बड़ी मछली बच सकी तुझसे।
भले ही विशालकाय, समर्थ मगरमच्छ हों,
युवावस्था में असीम स्वेच्छाचारी या उच्छृंखल रहे होंगे,
तेरे नियंत्रण में आते ही मौन समर्पण करते रहे।
जब तक शरीर में शक्ति रही,
इसे पाने या उसे हथियाने,
एक कर दिये ज़मीन आसमान
सुविधा अवश्य मिली, जीवन चलाने की
पर वह सब कुछ नहीं मिला,
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments