
0 Bookmarks 16 Reads0 Likes
रोटी, नमक
प्याज़ लिख देना
बढ़ता हुआ
ब्याज लिख देना
टूटी लटकी
छप्पर छानी
चूल्हा चौकी
पानी पानी
रोते दृग सी
चूए पलानी
दीनों की है
यही कहानी
चहुंदिश तमस
राज लिख देना
चिथड़ों सम ही
फटाभाग्य है
साँसें क्या
बेसुरा राग हैं
टूटी सड़कें
लगते सपने
ग़ैरौं जैसे
सारे अपने
सड़ा घाव
'आज', लिख देना
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments