
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes
चल भूख प्यास की भी कहानी लिख दे
सूखे अधर पे, दाना पानी लिख दे
मैं जानता, दीनों को महल दे नहीं सकते
मालिक! उन्हें एक अदद पलानी लिख दे
जो तरस रहे मुठ्ठी भर धूप के लिए
उनके लिए एक सुबह, सुहानी लिख दे
हैं धृतराष्ट्र बनके, सत्ता में जो बैठे
उनको महाभारत की कहानी लिख दे
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments