
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes
पहाड़ी लड़कियों की टोली
जिसमें थी मेरी हमजोली
नाम था – उसका "रंगोली"
शीतल हवा थी, सुहाना था मौसम
तभी वो अल्हड़ 'पिरुल' पे फिसली
पहाड़ी से लुढ़की, दूर गहरी, अंधी खाई में
एकाएक हो गई गुम !
उसकी चीख चारों और के पहाड़ों से टकरायी
दूर अतल में सो गई !
हम सब सहम गईं,
हमारी साँसे थी थम गईं,
पर -
मैं न रोई, न चीखी, न चिल्लाई
बुत बन गई, और आँखें थी पथराई
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments