नदी का कुनबा's image
NaN min

नदी का कुनबा

डॉ.  दयारामडॉ. दयाराम
0 Bookmarks 54 Reads0 Likes

इस तट से उस तट तक
हुआ करती थीं
कुनबे की बातें
सुबह-शाम
रहती रौनक़ मेलों-सी
नदी गुनगुनाती
मधुर गीत सुनाती

धीरे-धीरे शब्द रूठ गये
नदी के गीत छूट गये
नदी अब भी बहती है
ज़मीन से चिपकी
सिसकती-सी, टेढ़ी-मेढ़ी
न गुनगुनाती है
न गीत सुनाती है
मौन है, तड़फड़ाती है
पर आँसू नहीं बहाती है।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts