आम का पेड़'s image
NaN min

आम का पेड़

डॉ.  दयारामडॉ. दयाराम
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes

सड़क किनारे
खड़ा
आम  का पेड़
कर रहा है
इंतज़ार!
एक यात्री का
जो उसकी छाया में
खड़ा होकर
सुन सके कोयल का मधुर गीत
चिड़िया का संगीत
भँवरे की गुंजार
महसूस कर सके
कच्चे आमों की खट्टास
हवा में फैली सुंगध
अपनेपन का अहसास
इक्कीसवीं सदी की
भागदौड़ में
उसका इंतज़ार
बढ़ता ही जा रहा है।
दिनोंदिन!

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts