शब्द's image
0 Bookmarks 65 Reads0 Likes

जिनका आसरा लेकर
बड़े ही बेतुके से अर्थ
तुम देते रहे हो ज़िन्दगी को
शब्द,
जिनकी छाँह में
तुमने, सदा ही
अर्थ की लाशें दफ़न की हैं
शब्द, हाँ वे शब्द,
अब बीमार हैं
नंगे अर्थ ही
इस ज़िन्दगी के यार हैं
 
मुझे मालूम है
कि तान कर बंदूक उलटी तुम
सलीक़े से किसी सम्बन्ध को
भूल भी सकते हो
तुम्हें अभ्यास भी है
मातमी धुन को बजाने का
मगर तुम भूलते हो
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts