वृन्दावन की माटी चंदन's image
NaN min

वृन्दावन की माटी चंदन

डॉ.  अवनीश सिंह चौहानडॉ. अवनीश सिंह चौहान
0 Bookmarks 81 Reads0 Likes

वृन्दावन की माटी चंदन
माथ लगाते नर-नारी-जन।

 

फूल मनोहर वृक्ष-लताएँ,
गऊ, घाट, यमुना का पानी
परिकम्मा में रमण बिहारी
रुनझुन-रुनझुन राधारानी

 

वृन्दावन का नित अभिनंदन,
प्रेम-मुदित करते तुलसी वन।

 

घर-घर मंदिर, मंदिर में घर
जहाँ विराजें कृष्ण-मुरारी
हरि-चर्चा, पद, भजन-कीर्तन
करते-सुनते भक्त-पुजारी

 

वृन्दावन का शत-शत वंदन
करते साधू-संत-महाजन।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts