आज मुझमें बज रहा जो तार है's image
NaN min

आज मुझमें बज रहा जो तार है

डॉ.  अवनीश सिंह चौहानडॉ. अवनीश सिंह चौहान
0 Bookmarks 61 Reads0 Likes

आज मुझमें बज रहा जो तार है,
वो मैं नहीं - आसावरी तू


एक स्मित रेख तेरी
आ बसी जब से दृगों में
हर दिशा तू ही दिखे है
बाग़-वृक्षों में, खगों में


दर्पणों के सामने जो बिम्ब हूँ,
वो मैं नहीं - कादम्बरी तू


सूर्यमुखभा! कैथवक्षा!
नाभिगूढ़ा! कटिकमानी
बींध जाते हृदय मेरा
मौन इनकी दग्ध वाणी


नाचता हूँ एक आदिम नाच जो,
वो मैं नहीं- है बावरी तू

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts