
0 Bookmarks 14 Reads0 Likes
“मैं” पत्ती टूटी हुई!
ज़मीन पर गिरी हुई,
विरह का दुःख झेलती,
और मिट्टी में समाने का,
इंतज़ार बेसब्र करती हुई,
“मैं” पत्ती टूटी हुई!
कभी पितृतुल्य वृक्ष,
कभी मातृतुल्य धरती,
की ओर देखती हुई,
कभी विलगन का दुःख,
कभी धरती से मिलन का सुख,
हृदय भर महसूस करती हुई,
“मैं” पत्ती टूटी हुई!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments