निजत्व's image
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes

रिश्तों की बेड़ियाँ 
अगर काट सकती
तो शायद हर नाम काट देती
पंख लगा कर अगर 
मैं उड़ सकती
तो शायद सबसे दूर 
मुक्त आकाश में विचरती

 

सपने देखना अगर
 मैं छोड़ पाती
तो शायद यथार्थ के 
कटु सत्यों का सामना कर पाती
अपनी हर अभिलाषा को 
अगर कैद कर पाती
तो शायद एक ही जगह 
स्थिर रह कर जी पाती

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts