
0 Bookmarks 8 Reads0 Likes
हे कृष्ण! फागुन फिर से आया।
शब्द मेरे प्रश्न बन
फिर जूझने तुमसे चले हैं।
कह सको गर आज,
बस इतना बताना
रंग फगुआ का क्या तुझ पर भी चढ़ा है?
नाम तेरा सुनके जब मेरे कपोल
रोज़ ही फगुआ का रंग बिखेरते हैं
तेरे गालों पर भी क्या ऐसा असर है?
तेरा फगुआ भी क्या मेरी ही तरह है?
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments