नव वर्ष का आगमन's image
0 Bookmarks 45 Reads0 Likes

नव वर्ष का आगमन 
देखा है मैंने उन बूढ़ी आँखों में
जो बैठा है दालान में पड़ी चारपाई पर 
निहारता परिवार को 
दीवार पर टँगे
ताम्बे के फ़्रेम में 
 
नव वर्ष का आगमन देखा है मैंने 
महानगर के चौराहे पर
उन नन्ही सी आँखों में 
मैले कपड़ों से पोंछते 
चमचमाती गाड़ियों को 
कोशिश करता मापने की 
बेबसी और उम्मीद 
के बीच के अंतर को ।
 
नव वर्ष का आगमन देखा है मैंने 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts