
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
वह कौन है जो कर रहा है कोशिश
जाने की वहाँ जहाँ घनघोर अँधेरा है
दे रहा है दस्तक वह फिर भी
निरंतर बंद द्वार को
कोई तो खोले और ले ले उसे
अपनी आग़ोश में
एहसास कराए सुरक्षा का
वह सोचती है
घनघोर अँधेरा सुरक्षित रखेगा उसे
आसमाँ में घिरे गिद्धों से
उनके ख़तरनाक पंजों से
जो नोचता है खसोटता है
मांस क्या
ख़ून का एक क़तरा तक नहीं छोड़ता।
कोशिशों के बाद आख़िर
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments