वह (डॉ. आरती स्मित)'s image
NaN min

वह (डॉ. आरती स्मित)

डॉ.  आरती स्मितडॉ. आरती स्मित
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes

जब भी अवसर पाती है
वह बाँहें फैलाती है
भर लेती हैं अनंतता 
आग़ोश में
घुल जाती हैं असीम में
समस्त राग-रंगों समेत
और
छिटक आती हैं इंद्रधनुषी आयाम लिए
धरती पर
प्रकृति बनकर!


कभी  लतिका तो कभी 
बनबेल-सी सरसराती 
बढ़ जाती है बिना खाद-पानी के


कभी झील तो कभी नदी-सी
खिलखिलाती 
शिलाओं पर विजय पाती

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts