
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes
(कविता संग्रह 'ज्योति कलश' में संकलित)
शिव संग मैंने खेली होली
काया मेरी बनी रंगोली
लाल, गुलाबी, नीला, पीला
तन पर लगा बासंती मेला
अलसाई ऋतु आए, न जाए
पल पल मानव मन रिझाए
पीकर भाँग मदमत्त भये
मानवी के मनमीत अहे
उलझी लट सुलझाऊँ कैसे
योगी शिव को रिझाऊँ कैसे
मानव-मन आमोद भरा है
चुनर रंग गुलाल जड़ा है
धरा सतरंगी हो..ली रे
मीत संग खेली जो होली रे
इंद्रधनुष निखरा गगन
कृष्णमयी राधा हो गई मगन
प्रीतरंग छूटै न छूटे
दासी मीरा तोड़ै न टूटे
प्रभु लीला प्रभु ही जाने
स्मित शिव को मनमीत माने।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments