
0 Bookmarks 84 Reads0 Likes
(प्रेषक: अंजु हुड्डा)
वह गूँध रही ख़ुशियाँ और सपने
काट रही बाधाएँ
झाड़ रही मन के मैल
बुहार रही घर के क्लेश
और अब
धुल रही बासी सोच
चमका रही मेधा
उसने सहेज लीं संवेदनाएँ
ठीक कीं विचारों की सिलवटें
समेट दिए अविश्वास
धुल दिए मन-प्राण सबके
और अब
लिख रही लेखा-जोखा
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments