माँ का औरत होना's image
NaN min

माँ का औरत होना

डॉ.  आरती स्मितडॉ. आरती स्मित
0 Bookmarks 14 Reads0 Likes

(प्रेषक: अंजु हुड्डा)

 

मैंने देखा है माँ का बदलना 
आधी रात को 
औरत में ढलना। 
 
दिन भर की थकी माँ 
आधी रात को छटपटाती 
अँगड़ाई लेती, कसमसाती 
दोनों हाथों से अंग कसती 
जाने क्या दर्द सहती! 
 
मैं अधखुली आँखों से 
देखा करता उनका तड़पना 
ताप में जलना
और पानी से भीगना

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts