माँ जानती है सबकुछ's image
NaN min

माँ जानती है सबकुछ

डॉ.  आरती स्मितडॉ. आरती स्मित
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes

(प्रेषक: अंजु हुड्डा)

माँ जानती है सबकुछ! 
मेरे हँसने-रोने 
उदास होने 
खिलखिलाने और 
मौन के गर्भ में समा जाने का राज़! 
 
माँ जानती है सबकुछ! 
 
उसे मालूम है 
पतझड़ और बसंत का फ़र्क़
वह जानती है 
गुलाबी और स्याह रंगों का अंतर 
समझती है 
मेरे खिलने और मुरझाने का सबब! 
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts