
0 Bookmarks 49 Reads0 Likes
तुम्हारी ख़ामोशी की चहारदीवारी
अक़्सर बरजा करती है
उसके भीतर से लहकती
ज्वाला की लपटें
बेतरह झुलसा जाती हैं
हरियाली मन की!
तुम खोल क्यों नहीं देते
कोई एक सिरा?
यों आपस में जुड़े रहने की
विवशता तो न होगी
उन अभेद्य दीवारों को
जिन्हें तुमने ही खड़ा किया है
...
क्या तुम्हें भय था
चुप्पी के बिखरने का
जो उसे क़ैद कर दिया?<
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments