
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
कल शाम
खिलौनों के कबाड़ में
टूटे–फूटे खिलौनों के बीच
तुड़ा-मुड़ा, सिमटा-सा
मेरा बचपन
मुझे मिल गया
और मैं
उसे ओढ़ कर
फिर से,
उछलती-कूदती
नृत्य करती
जीवंत गुड़िया बन गई।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments