
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes
महुआ सी है ज़िंदगी
कभी रस भरी
कभी गन्ध भरी
कभी मदभरी
सुकोमल, नाज़ुक सी
किसी को स्वीकार्य
किसी को नफ़रत
किसी के लिए दवा है
बहुतों के लिए नशा है
ये ज़िंदगी भी कभी
बहकती है मचलती है
महुआ सी ज़िंदगी
भाप बन उतरती है
ये ज़िंदगी भी मचलती है
रूप, पद, यौवन, धन के
के नशे में बहकती है
लड़खड़ाती है और गिराती है॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments