
0 Bookmarks 43 Reads0 Likes
आ रहीं हैं जगदम्बा, आ रहीं हैं महारानी,
आ रहीं हैं काली, आ रहीं हैं राजरानी।
आप ही हैं, महिषासुर विनाशिनी,
आप ही हैं, दुर्गे माता सिंघासनी।
सबके बिगड़े काम बनाकर,
माता भक्तों पर प्यार बरसातीं।
सुख समृद्धि घर के द्वार पर लाकर,
जन जन का मन हर्षातीं।
मन से ईर्षा द्वेष भगाकर,
कष्टों को मैया दूर मिटातीं।
अन्न, धन, धान्य, देकर,
बच्चे जैसा माँ पालतीं।
<
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments