
0 Bookmarks 48 Reads0 Likes
ओस बूँदों से मिलन कर
सुरभि शीतल रूप पवन धर
आज दिनकर से भी पहले
श्वास तल तक आ गयी हो
जग के बंधन स्तरों को
पार करती मेखला सी
अपने उद्गम से पिघल कर
हृदय तल तक आ गयी हो
अब अनाहत नाद बन कर
ऊर्ध्व हो विश्वास बनकर
आज वेदों से भी पहले
ज्ञान तल तक आ गयी हो
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments