
0 Bookmarks 15 Reads0 Likes
अँधियारों से करे दोस्ती और चैन की नीद सोये
कोई कह दे दबी दूब से शबनमी न रोने रोये
सिंहासन सो रहा है
पाँखों को करे काला, न रंगों की सरिता बहाये
कोई कह दे तितली से उपवन कभी न जाए
सिंहासन सो रहा है
किलकारी भूल जाएँ महतारी भूल जाएँ
दुधमुँहियों से कह दे पलनों में सहम जाएँ
सिंहासन सो रहा है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments