संवादों पे साँकल's image
NaN min

संवादों पे साँकल

डॉ.  अमिता शर्माडॉ. अमिता शर्मा
0 Bookmarks 50 Reads0 Likes

संवादों पे साँकल सटा के लगा दी
कुंडी पे कुंडी जड़े जा रहे
दर-दरवाज़े से दुश्मनी ले ली
दीवारों से कुछ कुछ कहे जा रहे
 
दस्तक लेने देने से बचने
सन्नाटा सन्नाटा बुने जा रहे
इधर ये ज़माना तके जा रहा
उधर अपनी बंसी सुने जा रहे

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts