
0 Bookmarks 11 Reads0 Likes
ये जो है लड़की
हैं उसकी जो आँखें
हैं उनमें भी सपने
जागे से सपने
भागे से सपने
सपनों में
पंख हैं
पंखों में
परवाज़ है
बंद ख़ामोशी में पुरज़ोर आवाज़ है
आवाज़ में
वादा है
बहुत सच्चा, सीधा-सादा है
कि
मुझे आसमान दे दो
छोटा सही इक जहान दे दो
बदले में देती हूँ वादा
कि अकेली आसमान नहीं ओढ़ूँगी
ओढ़ ही नहीं पाऊँगी
ऐसी ही बनी हूँ मैं
स्वयं
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments